उज्जैन। सड़क किनारे पैदल चल रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने – देखें VIDEO

किसान सुबह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी।

उज्जैन में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे किसान को पहले टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए निकल गई। किसान काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना जिले के कायथा इलाके में कटियार कोल्ड स्टोरेज के सामने मंगलवार सुबह की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि काफी स्पीड में चल रही कार सड़क से नीचे उतरी और किनारे चल रहे शख्स को जोरदार टक्कर मारी। घायल बोनट पर उछलकर नीचे गिरा। इसके बाद कार उसे घसीटते हुए आगे निकल गई।

मृतक की पहचान लोकेंद्र सिंह (48) के रूप में हुई है। लोकेंद्र मंगलवार सुबह करीब 7.45 बजे पैदल जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल लोकेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की तस्वीरें...

लोग कार के पीछे दौड़े, लेकिन काफी आगे जा चुकी थी

मृतक लोकेंद्र के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया, भाई सुबह काम से घर से निकले ही थे कि कुछ देर बाद हमें हादसे की सूचना मिली। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। टक्कर मारने के बाद वह बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक कार काफी दूर निकल चुकी थी।

फिहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *