उज्जैन हादसा: शिप्रा नदी में पुल से कार गिरी, उन्हेल TI अशोक शर्मा का शव बरामद; कार में सवार तीनों पुलिसकर्मियों की मौत

उज्जैन में शिप्रा नदी से पुलिस यूनिफॉर्म में एक शव मिला है। इसकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा के रूप में हुई है। वे शनिवार रात नदी में गिरी कार में सवार तीन लोगों में शामिल थे। बाकी दो लोगों के नाम एसआई मदनलाल और कॉन्स्टेबल आरती पाल बताए गए हैं।

नदी में गिरी कार और लापता दो पुलिसकर्मियों को रेस्क्यू टीमें तलाश रही हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे गुराड़िया सांगा गांव से एक महिला के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे।

करीब 12 घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से कार की सर्चिंग कर रहे हैं। रात डेढ़ बजे अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। इसे सुबह 6 बजे दोबारा शुरू किया गया।

टीआई अशोक शर्मा का बेटा घटनास्थल पर मौजूद है।

देखिए, रेस्क्यू अभियान की तस्वीरें..

उज्जैन में क्षिप्रा नदी से उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिला है।

रेस्क्यू टीमें नदी में कार और लापता दो लोगों की तलाश कर रही हैं

कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए थे।

कार उज्जैन से चिंतामन जा रही थी। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
एनडीआरएफ की टीम रात में भी सर्चिंग करती रही।

पानी का बहाव तेज होने से सर्चिंग में परेशानी जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ब्रिज के पास एएसआई लोकेश सिंह तोमर तैनात थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार पुल पर पहुंचते ही असंतुलित हुई। रेलिंग नहीं होने से कार नीचे नदी में जा गिरी।

पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फोर्स के प्रति हमेशा चिंतित रहने वाले उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा इस घटना को लेकर बहुत अधिक दुखी नजर आए

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार ब्रिज के लेफ्ट साइड से नीचे गिरी। नदी पुल से करीब 12 फीट नीचे है। पानी का बहाव अधिक होने से सर्चिंग में परेशानी आ रही है।

उज्जैन शिप्रा नदी के पुल से गिरी कार में थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी सवार थे तीनों की मौत।

शानिवार रात को शिप्रा नदी के बड़े पुल से कार गिरने के मामले में रात भर से चल रहे तलाशी अभियान के बाद आज सुबह पुलिस को दुखद सूचना मिली कार में उज्जैन जिले के उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा व दो पुलिसकर्मी के डुबने से मौत । शानिवार रात को उज्जैन शिप्रा नदी में कार गिरने की सूचना मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी ।प्रत्यक्षदर्शियों से सूचना मिली थी कि एक कार असंतुलित होकर बड़े पुल से नीचे गिर गई है। जानकारी की पुष्टि होने पर NDRF ने कार की सर्चिंग शुरु की गई। घटनास्थल पर एसपी प्रदीप शर्मा व नगर निगम की टीम पहुंची तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें मिली जानकारी अनुसार उन्हेल थाने में एएसआई पदस्थ मांगीलाल निनामा महिला आरक्षक आरती पाल टीआई अशोक शर्मा कार में सवार थे टी आई अशोक शर्मा का शव अभी मिल चुका है बाकी दो की तलाश की जा रही है। उन्हेल पुलिस का बल एक गुमशुदगी की जांच के लिए चिंतामण क्षेत्र में जाते समय घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *