उज्जैन। महाकाल मंदिर में रील बनाने से रोका तो युवतियां ने कर दी लेडी गार्ड की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – देखे VIDEO

महाकाल मंदिर परिसर में कुछ युवतियों ने तीन महिला सुरक्षा गार्ड्स को पीट दिया। युवतियां प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही थीं। गार्ड ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे हमलावर हो गईं। मामला शनिवार का है। देर रात आरोपी युवतियों पर महाकाल थाने में FIR दर्ज कराई गई है। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि ‎शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति और ‎संगीता चंगेसिया‎ मंदिर की सुरक्षा संभाल रही क्रिस्टल‎ कंपनी में गार्ड की नौकरी ‎करती हैं। शनिवार को मंदिर में ही ‎उनकी ड्यूटी थी। इस दौरान मंदिर के ‎प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ ‎युवतियां रील बना ‎रही थीं।

गार्ड ने जब उन्हें‎ ऐसा करने ‎से मना किया तो वे विवाद करने ‎लगीं। देखते ही देखते चार-पांच‎ लड़कियों-युवतियों ने तीनों महिला‎ सुरक्षा गार्ड से मारपीट शुरू कर दी।‎ पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर आकर बीचबचाव किया।

सीसीटीवी फुटेज में युवतियां लेडी गार्ड के साथ झूमा-झटकी करती दिख रही हैं।

नागदा की दो युवतियों समेत अन्य पर FIR

महाकाल थाना पुलिस ने शनिवार ‎रात शिवानी पुष्पद की शिकायत पर‎ मारपीट करने वाली नागदा निवासी ‎पलक चौहान, परी चौहान और अन्य ‎के खिलाफ धारा 323, 294, 506 ‎और 34 के तहत केस दर्ज किया है।‎ गार्ड के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *