उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने खुल कर चली हथियारबाजी,श्रद्धालु इधर उधर भागे-देखे VIDEO

उज्जैन महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी बेचने वालो के बीच जमकर मारपीट के बाद हथियार चले। क्षेत्र में अफरा तफरी मचने से श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे लोगो को अलग किया। घटना में दो लोग घायल हुए है। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के सामने एक बार फिर हथियार चलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। शुक्रवार को महाकाल लोक में प्रवेश करने वाले कई श्रद्धालु सहम गए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए हुए थे। इसी दौरान जयसिंह पूरा की और महाकाल लोक के पार्किंग के मुख्य द्वार के सामने लगने वाली फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले राज सिंह माली,अरुण माली,सोहन माली का दुकान ​​​​​​ लगाने को लेकर भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी से विवाद हो गया। विवाद में देखते ही देखते लट्ठ लोहे के पाइप और चाकू चलने लगे, जिससे वंहा खडे कई श्रद्धालु सहम गए और इधर उधर भागने लगे। विवाद में महिलाएं भी शामिल रही। वीडियो में महिलाए भी मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

घटना वीडियो हुआ वायरल

महाकाल लोक के सामने हुए विवाद के बाद आपसे विवाद में हुई घटना में दो लोग घायल हुए है। राजसिंह माली ने बताया कि सुबह दूकान लगा रहे थे इस दौरान करीब 6 लोगो ने डंडे लोहे की रॉड और चाक़ू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही विवाद के दौरान पुलिसकर्मी वहां मोजूद थे जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बड़ा भी चाक़ू लगने से अरुण माली और सोहन माली को चाक़ू लगने क बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगो भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *