उज्जैन। महाकाल मंदिर में घुसा बारिश का पानी, परिसर हुआ जलमग्न-देखे VIDEO

उज्जैन। मध्य प्रदेश में तेज वर्षा का दौर जारी है। तेज वर्षा के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर परिसर में पानी भर गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उज्जैन में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन इस परेशानी को दूर करने के प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सावन और अधिक मास होने से महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

उज्जैन में तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी उफान पर

उज्जैन में शुक्रवार सुबह तेज वर्षा हुई। आठ बजे बाद मौसम खुला और धूप भी निकली। इसके बाद दिनभर उमस बनी रही। शाम होते ही एक बार फिर झमाझम का दौर चला। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। उज्जैन के आसपास हो रही वर्षा के कारण शिप्रा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया। कई मंदिर जलमग्न हो गए। अभी तक जिले में औसत 381 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले चौबीस घंटे में जिले में 27.2 मिमी औसत वर्षा हुई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन तहसील में 62 मिमी, घट्टिया में 12, खाचरौद में 32, नागदा में 52, बड़नगर में 10, महिदपुर में 23, झारड़ा में 24 और तराना तहसील में 20 और माकड़ोन तहसील में 10 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *