उज्जैन। ट्रक में फंसी महिला टोल कर्मी की साड़ी, नीचे गिरते ही सिर के ऊपर से गुजारा पहिया, मौके पर मौत; CCTV फुटेज आया सामने – देखें VIDEO

उज्जैन में एक टोल नाका पर दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। दरअसल, महिला टोल कर्मी की साड़ी वहां से गुजर रहे ट्रक में फंस गई। जिससे वह ट्रक के नीचे गिर पड़ी और ट्रक के पीछे का पहिया उसके सिर से गुजर गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा उज्जैन-मक्सी रोड स्थित एक टोल नाका पर गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मृतक का नाम अस्मिता राठौर (28) पति दिलीप राठौर है। वह पिछले 8 महीने से यहां रनर का काम करती थी।

यह टोल प्रदेश का पहला ऐसा टोल है, जो स्व-सहायता समूह को वसूली के लिए दिया गया है। यहां के सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि ट्रक में महिला की साड़ी फंस गई। वह नीचे गिरकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खाना खाने के बाद पानी लेने जा रही थी

अस्मिता टोल नाके पर खाना खाने के बाद पानी लेने एक साइड से दूसरी ओर आ रही थी। ट्रक तराना से उज्जैन की ओर जा रहा था। अस्मिता बैरियर के पास पहुंची। इतने में ट्रक भी बैरियर से क्रॉस होने लगा। इस बीच, उसकी साड़ी उड़कर ट्रक में फंस गई। ट्रक के आगे बढ़ते ही वह गिर गई। नीचे गिरते ही ट्रक के पिछले पहिए से उसका सिर कुचल गया। घटना के बाद कायथा थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

अस्मिता राठौर टोल नाके पर 8 महीने से काम कर रही थी।

मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता

कायथा टोल नाके पर हुई दुर्घटना में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मृतक अस्मिता राठौर के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *