उज्जैन। धर्मशाला में कमरा बुक कराने के नाम पर तीन महिला श्रद्धालुओं से 6 हजार रुपए की ठगी, स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी रात – देखें VIDEO

उज्जैन में महाराष्ट्र की तीन महिला श्रद्धालुओं से धर्मशाला में कमरा बुक कराने के नाम पर ट्रू कॉलर के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं ने ठग को 6 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिये लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब वे धर्मशाला पहुंची और उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं मिली। जिसके चलते 8 नवंबर को तीनों महिला श्रद्धालुओं को स्टेशन पर ही रात गुजारना पड़ी। फिलहाल मंदिर समिति जांच के बाद मामले में एफआइआर दर्ज करवाने की बात कह रही है

परिवार के लोगों को महाकाल मंदिर की धर्मशाला पंडित सूर्य नारायण धर्मशाला के बारे में पता चला, गूगल पर सर्च कर धर्मशाला का नंबर देखा तो 8349780582 नम्बर मिला। जिसके बाद तीन महिला श्रद्धालुओं के लिए 5 नवंबर को बुकिंग करते हुए 6 हजार रुपए ट्रांसफर किये थे।

स्टेशन पर गुजारनी पड़ी रात

दो बार 1500 रुपए डलवाने के बाद कॉलर ने दोबारा कहा कि आपने गलत पेमेंट किया है, आपके डाले हुए 3000 रुपए रिटर्न किये जा रहे है। आप दो दिन के लिए एक साथ 3000 हजार डाल दीजिए, तब कमरा बुक होगा। जिसके बाद पप्पू ने 3000 और डाल दिए। इस तरह बदमाश ने फर्जी रूप से अपना नम्बर पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला के नाम पर डालने के बाद श्रद्धालुओं से 6000 रुपए की ठगी कर दी। तीनों महिला हर सिद्धि मंदिर के पास स्थित धर्मशाला पहुंची तो उन्हें पता चला कि इस नाम से कोई रूम बुक नहीं है। जिसके बाद महिला श्रद्धालुओं को 8 नवंबर को एक रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारना पड़ी है।

ट्रू कॉलर पर धमर्शाला का नाम

पप्पू ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नम्बर ट्रू कॉलर पर पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला का नाम दिखा रहा है। जिसके कारण वो कॉलर की बातों में आ गए और उसे रुपए ट्रांसफर कर दिए। जबकि महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित होने वाली पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में ऑनलाइन बुकिंग की कोई सुविधा ही नहीं है। कोरोना काल से पहले धर्मशाला में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा थी।

मामले पर महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि संज्ञान में आया है। धर्मशाल के नाम पर किसी ने अनाधिकृत रुप से बुकिंग के नाम ठगी की वारदात की है। हमने जांच में लिया जांच करने के बाद मामले को महाकाल थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।आरोपी का मोबाइल नम्बर ट्रू कॉलर पर पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला का नाम दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *