
मौत कब किसको अपने आगोश में ले जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जो इस दुनिया में आया है उसकी मौत होना तो निश्चित है। लेकिन कब कैसे ये घटना होगी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ लोग कष्ट भोग कर तो कुछ लोग हंसते – हंसते ही इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं।आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए एक ऐसा ही वाक्या लेकर आए हैं. मौत के मंजर का यह खतरनाक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का फंक्शन चल रहा है और डांस फ्लोर पर कुछ लोग डांस कर रहे हैं. डांस फ्लोर पर कुछ महिला और एक अंकल को डांस करते हुए देखा जा सकता है. अंकल बड़े ही मस्ती के मूड में शम्मी कपूर के गाने ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर डांस कर रहे हैं. कुछ देर डांस करते-करते अचानक अंकल को हार्ट अटैक आ जाता है और वे जमीन पर गिर जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार अंकल की ऑन द स्पॉट मृत्यु हो जाती है और इस तरह से शादी का खुशहाल माहौल मातम में बदल जाता है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दी हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “इस तरह हंसते खेलते हुए जाना कम ही लोगों को नसीब होता है”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “जो भी हुआ बहुत बुरा हुआ. अंकल कितना एन्जॉय कर रहे थे”.