गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से लगाई जिले के कलेक्टर और एसपी की क्लास, कहा मंच पर खड़े रहो दोनों – देखें VIDEO

गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर और एसपी को लेकर दिखाए सख्त तेवर…..बोले- किधर है कलेक्टर….किधर है एसपी….दोनों खड़े रहो मंच पर…..पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे अमनबीर सिंह हैं गुना कलेक्टर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से लगाई जिले के कलेक्टर और एसपी की क्लास, कहा मंच पर खड़े रहो दोनों, जन आभार यात्रा में भाग लेने पहुंचे थे सिंधिया।

गुना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने सिंधिया पहुंचे थे और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी संजीव कुमार सिन्हा पर गुस्सा आ गया.फिर अपना भाषण रोककर सिंधिया ने माइक से ही तेज आवाज में चिल्लाकर कहा कि ये कलेक्टर कहां हैं और ये एसपी कहां हैं. उनकी तरफ इशारा करके बोले दोनों मंच पर चुपचाप खड़े रहो। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा. ये प्रचार की गाड़ी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *