साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं Bikini Girl अर्चना गौतम, अब कांग्रेस से UP विधानसभा चुनाव 2022 में दिखाएंगी दम , जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में अर्चना गौतम हैं जो बिकिनी गर्ल के नाम से मशहूर हैं. प्रियंका गांधी ने उन्हें हस्तिनापुर से मैदान में उतारा है जिनके नाम मिस बिकिनी इंडिया  का खिताब है. अब वे ग्लैमर की दुनिया छोड़ राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इस आर्टिकल में हम आपको अर्चना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तमाम बातें बताते हैं.

साउथ की 3 फिल्मों में अर्चना गौतम ने किया काम
यूपी के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी 26 वर्षीय अर्चना गौतम तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हिंदी के अलावा उनका साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी कनेक्शन है. साउथ सिनेमा की 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें से IPL It’s Pure Love तेलुगू है Gundas और 47A तमिल फिल्म है. अभिनेत्री ने 2015 में बॉलीवुड फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में कैमियो रोल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

श्रद्धा कपूर संग काम कर चुकी हैं कांग्रेस की उम्मीदवार
अभिनेत्री ने श्रद्धा कपूर स्टारर ‘हसीना पारेकर’ में सलमा नाम की गर्ल का रोल प्ले किया था. वे ‘बारात कंपनी’ में भी नजर आ चुकी हैं और ‘जंक्शन वाराणसी’ में अर्चना ने एक आइटम गर्ल का कैमियो रोल किया था. उन्होंने 2018 में मिस बिकिनी इंडिया अपने नाम किया था और यही वजह है कि वे इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. साथ ही मलेशिया में मिस बिकनी वर्ल्ड (Miss Bikini World) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

हस्तिनापुर का गौरव लौटाने के लिए चुनाव में उतरी हूं : अर्चना गौतम
फिल्म अभिनेत्री एवं हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम का कहना है कि वे हस्तिनापुर के गौरव को लौटाने के लिए चुनाव में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की बेटी हूं और लड़की हूं लड़ सकती हूं। जरूर जीत दर्ज करूंगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका गांधी कार्य कर रही हैं। धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *