UP Election 2022: नए लुक में नजर आईं पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी, तेजी से वायरल हो रहीं ये तस्वीरें , देखे तस्वीरें

पीली साड़ी वाली महिला…कुछ याद आया. अगर नहीं आया तो हम याद दिला देते हैं. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में एक महिला पोलिंग अफसर की तस्वीर जमकर वायरल हुई थी. वो महिला ‘पीली साड़ी वाली’ महिला बन गईं. इनका नाम रीना द्विवेदी है. एक बार फिर से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनावी तैयारियों में जुटी हैं. ऐसे में इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुई है. इसबार उनका गेटअप कुछ बदला हुआ सा नजर आ रहा है

                                             

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात रीना द्विवेदी मोहनलालगंज में मतदान की तैयारियों में जुटी हैं। मंगलवार को ड्यूटी पर रवाना होने से पहले रीना का गेटअप कुछ अलग दिखाई दिया। ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में रीना द्विवेदी को लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आम लोगों और पोलिंग अफसरों के साथ पुलिसवाले भी रीना के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। इसलिए इसबार बदला गेटअप मीडिया से बातचीत में रीना ने कहा, ‘हम इस बार भी ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की कोशिश में जुटे हैं।

                                       

उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि वोटिंग के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ मुझे जो भी काम सौंपा जा रहा है, मैं उसे बखूबी निभा सकूं। वहीं नए गेटअप को लेकर रीना ने कहा कि मैं तो फैशन को फालो करती हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे तो वक्त के साथ अपडेट रहना पसंद है। इसी वजह से मैंने अपना गेटअप भी बदला है।’

इसबार मोहनलालगंज में लगी है ड्यूटी:-आपको बता दें कि चुनाव ड्यूटी के दौरान ‘पीली साड़ी’ वाली महिला अफसर के नाम से मशहूर हुईं रीना द्विवेदी को इस बार मोहनलालगंज के बूथ में तैनात किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में रीना की ड्यूटी नगराम में थी, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में उनको तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *