
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर करीब 50 बच्चों (पांच से 16 वर्ष तक की उम्र ) के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी 10 से अधिक सालों से ऐसा कर रहा था
यही नहीं, आरोपी इस घिनौने कृत्य के वीडियो बनाता। फिर वह इन तस्वीरों और वीडियोज को दुनिया में चल रही पॉर्न साइट्स (Uttar Pradesh Crime News) को बेच देता था।
अधिकारियों का कहना है कि इस घिनौने कृत्य के आरोपी ने लगभग 50 बच्चों को अपना शिकार बनाया। इन बच्चों की उम्र 5 से 16 साल की थी। पीड़ित बच्चे बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के रहने वाले थे। इस कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी को बांदा से गिरफ्तार किया गया था और इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
तलाशी के दौरान यह मिला
सीबीआई को तलाशी अभियान के दौरान आठ मोबाइल फोन, आठ लाख रुपये नकद, सेक्स टॉयज, लैपटॉप के साथ-साथ कई अन्य डिजिटल सबूत ( बड़ी संख्या में बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाली सामग्री) भी मिले हैं।
आरोपी ने बताया…
सीबीआई के अधिकारियों की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी जूनियर इंजिनियर 10 वर्षों से यह ‘काला साम्राज्य’ चला रहा था। वह मुख्यरूप से बच्चों के यौन उत्पीड़न से संबंधित सामग्री पूरी दुनिया में संचालित पॉर्न साइट्स को उपलब्ध कराता था। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया है कि वह इन घिनौने कृत्यों को छिपाने के लिए पीड़ित बच्चों को पैसा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कई अन्य चीजें भी देता था।