आइसोलेशन से परेशान थी कोरोना पीड़ित सास, बहू को जबरन गले लगाकर किया संक्रमित

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। लाखों लोग इस लहर की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना संक्रमित कई लोगों का जहां अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन के दौरान लोगों को अकेलेपन जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है और इसी अकेलेपन से परेशान होकर एक महिला ने अजीबोगरीब कदम उठा लिया और अपनी ही बहू को संक्रमित कर दिया। यह मामला तेलंगाना कहा है जहां महिला आइसोलेशन में रह-रह परेशान हो गई थी और गुस्से में उसने अपनी बहू को भी कोरोना संक्रमित कर दिया। बहू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया। बाद में उसकी बहन उसे राजन्ना सिरसिला जिले के थिम्मापुर गांव में उसके माता-पिता के घर ले गई।

बहू ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसकी सास इस बात से परेशान थी कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से परिवार में सभी ने उससे दूरी बना ली थी। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने एक वीडियो इंटरव्यू में स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया, “मेरी सास ने मुझे कहा कि मुझे भी कोरोना हो जाना चाहिए और यह कहते हुए गले लगा लिया।”

युवती ने कहा कि उसकी सास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अलग-थलग रखा गया था। वहीं उसे खाना दिया जाता था और उसके पोते-पोतियों को भी उसके करीब जाने की अनुमति नहीं थी – इन सब बातों से परेशान सास उसे भी संक्रमित करना चाहती थी।

“क्या मेरे मरने पर तुम सब सुखी रहना चाहते हो?” यह कह कर उसने बहू को गले लगा लिया। युवती का अभी इलाज चल रहा है और वह अपनी बहन के घर आइसोलेशन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *