अमेरिका में लोगों से खचाखच भरे बीच पर हादसा, आसमान से सीधा समुद्र में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, सामने आया वीडियो – देखे विडीओ

अक्सर बीच पर लोगों की भीड़ लगी होती है और लोग बेफिक्र होकर एंजॉय करते रहते हैं लेकिन कई बार यहां ऐसी दुर्घटना हो जाती है जिसके बारे में लोग सोच नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के मियामी बीच से सामने आया है जहां बीच के पास समुद्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग तैराकी कर रहे थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. हेलिकॉप्टर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों की हालत स्थिर है. मियामी बीच पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि उसे साउथबीच (South Beach) इलाके में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना शनिवार दोपहर को मिली थी.

 

पुलिस द्वारा सार्वजनिक किए गए एक वीडियो में हेलिकॉप्टर समुद्र की तरफ नीचे आते और दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में गिरते दिखाई दे रहा है. वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस विभाग ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है. पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में बताया, 9 से 11 स्ट्रीट के बीच का बीच एरिया फिलहाल बंद है. एफएए घटना पर प्रतिक्रिया स्वरूप काम कर रहे हैं. पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, अतिरिक्त जानकारी, हेलिकॉप्टर पर तीन यात्री सवार थे. दो को अस्पताल ले जाया गया है.

कैलिफोर्निया में भी क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर:-कैलिफोर्निया तट के समीप समुद्र में हंटिंगटन बीच पुलिस का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हंटिंगटन बीच पुलिस विभाग ने बताया कि हेलिकॉप्टर न्यूपोर्ट बीच के समीप शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुर्घटना में जिस अधिकारी की मौत हो गई, उसने 14 वर्षों तक विभाग के लिए काम किया था. दूसरा अधिकारी 16 वर्षों से विभाग में सेवा दे रहा है. किसी भी अधिकारी का नाम अभी नहीं बताया गया है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *