अमेरिका में टूटे सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 3900 से ज्यादा मौतें

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार को एक दिन में Covid-19 से 3,900 से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गई हैं. वहां यह अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हुई मौतों का आंकड़ा है. यूनिवर्सिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी समयानुसार रात साढ़े आठ बजे तक कुल 3,927 लोगों की मौत हो चुकी थी.
अमेरिका कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है. यहां पर एक दिन में कुल 189,671 नए केस दर्ज किए गए. इसके साथ ही अमेरिका में अब तक कोविड के कुल 19,715,899 केस और इससे कुल 341,845 मौतें हो चुकी हैं.

यूएस के प्रमुख संक्रामक रोगों को विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने रविवार को चेतावनी दी कि अभी इस वैश्विक महामारी का सबसे खतरनाक रूप सामने आना बाकी है क्योंकि ठंड और फिर छुट्टियों की वजह से मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है.

बता दें कि यूएस में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू किया जा चुका है. अब तक कुल 2.8 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वादा किया था कि साल खत्म होते-होते कुल 20 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *