
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर रोनाल्ड रीगन सेंटर में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रमुख अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की मनमोहक प्रस्तुत दी. इस दौरान अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए.
American singer Mary Milliben, after singing India’s national anthem, touches Prime Minister Modi’s feet… Earlier Prime Minister of PNG, in a moving gesture, had bowed down in reverence. The world respects PM Modi’s powerful spiritual aura and rootedness in Indian values and… pic.twitter.com/qoA7ALLA3U
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 24, 2023
पीएम मोदी मैरी मिलबेन की शानदार प्रस्तुति पर तालियां बजा रहे थे. तभी मैरी मिलबेन ने आकर पीएम मोदी के पैर छू लिए. मैरी मिलबेन को पैर छूते देख पीएम मोदी ने उन्हें रोका और उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया. इसके बाद पीएम मोदी मैरी मिलबेन को भारतीय अंदाज में दोनों हाथ जोड़कर सलाम करते हैं. जवाब में मैरी मिलबेन भी दोनों हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन स्वाकारती हैं.
इससे पहले पीएनजी के प्रधानमंत्री भी भावविभोर होकर श्रद्धा से झुक गए थे. तब उस लम्हें ने भी दुनिायभर में खूब सुर्खियां बटोरी थी. आपको बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ख़ुद एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. जैसे ही मोदी अपने विमान से उतरे तो मारापे उनके पैर छूते दिखे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारापे की पीठ थपथपाते हुए उन्हें उठाया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा.