वरुण धवन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, पत्नी नताशा का हाथ थामे आए नजर

 

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है, जिसमें वह पत्नी नताशा के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस में हुई है।

वरुण धवन  और नताशा दलाल  की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसपर सेलेब्स से लेकर फैन्स तक उन्हें बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल सालों से रिलेशनशिप में हैं. वरुण और नताशा छठी क्लास से दोस्त है, हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो What Women Want में बात करते हुए वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन  हाल ही में फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने ही किया था. इस फिल्म में लीड रोल में सारा अली खान, शिखा तलसानिया, परेश रावल, राजपाल यादव और कई अन्य सितारे भी नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *