इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले नौवीं कक्षा के एक छात्र ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। पिता पूजन सामग्री लेकर घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वेदांत इंदौर के एरोड्रम इलाके का रहने वाला था।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक नगर निगम में दैनिक वेतन कर्मचारी राजेश त्रिवेदी एरोड्रम रोड पर अहिल्या नगर में रहते हैं। उनका 15 साल का बेटा वेदांत रविवार दोपहर मौसी के घर नरिमन पॉइंट गया था। वहां से वो शाम को घर लौटा।
वेदांत खिड़की पर फंसे फंदे पर लटका मिला रात करीब 9 बजे उसने अपने पिता से सोमवार को शिव पूजन के लिए केले और बेलपत्र लाने को कहा। जब पिता सामान लेकर लौटे, तो वेदांत खिड़की पर बंधे फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उमा ऊपर के कमरे में सो रही थी। थोड़ी देर पहले तबीयत खराब होने के कारण वेदांत ने उन्हें दवाई दी थी और फिर नीचे चला आया था।

मां के मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाता था वेदांत वेदांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में काफी होशियार था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका खुद का मोबाइल फोन नहीं था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल वह अपनी मां के मोबाइल पर करता था।
मोबाइल में किसी तन्यम नाम के लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर मैसेज डिलीट मिले हैं। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है।
परिवार ने कहा- पढ़ाई का कोई तनाव नहीं था परिवार का कहना है कि वेदांत को पढ़ाई या किसी अन्य बात को लेकर कोई तनाव नहीं था। परिवार ने शक जताया कि इंस्टा पर लड़के के साथ किसी तरह की बातचीत हुई होगी, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।