
बाइक पर स्टंट करने वालों को तो आपने कई बार देखा होगा और डर भी लगा होगा लेकिन नोएडा में अब चार पहिया वाहन पर स्टंट करते बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है. न कानून का खौफ और न जान का डर. स्टंटबाज फेमस होने के लिए अपनी और दूसरे लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं.
नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें दो फॉर्च्यूनर कार से स्टंट करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को देखा जा सकता है. एक युवक वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो थाना सेक्टर 126 का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.