“रीवा में युवा कांग्रेस नेता का कथित ड्रग बेचने का वीडियो वायरल; कोरेक्स सिरप व ब्राउन शुगर सौदेबाज़ी का दावा, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप और ड्रग नेटवर्क की उच्च स्तरीय जांच की भाजपा मांग”

रीवा में सिरमौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का नशीला पदार्थ बेचते हुए वीडियो सामने आया है। भाजपा ने कांग्रेस पर नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की बात कही है।

वीडियो में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार सफेद हाफ शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। वे कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।

कांग्रेस नेता की नशा बेचते हुए दो तस्वीरें…

वीडियो में कोरेक्स और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बेचते नजर आया नेता।

कांग्रेस नेता जिसे नशीला पदार्थ बेच रहा है वो भी कैमरे में कैद हो गया।

दिग्गज नेताओं के साथ फोटो, भाजपा हमलावर वीडियो सामने आने के बाद अवनीश सिंह गहरवार की कई तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह के साथ वायरल हो रही हैं। भाजपा ने सवाल उठाया है कि क्या नशे के इस नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? वीडियो साबित करता है कि कांग्रेस पदाधिकारी ही ड्रग नेटवर्क चला रहे हैं।

पुलिस पर ‘तय रकम’ लेने के आरोप स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि थाना प्रभारी को नशे के कारोबार की जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। चर्चा है कि थाने स्तर पर हर महीने तय रकम पहुंचने का खेल चलता है, जिससे बड़े सप्लायर बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ आरोपी। ये तस्वीर वायरल हो रही है।

आईजी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ की खुली पोल रीवा आईजी गौरव राजपूत का ‘ऑपरेशन प्रहार’ नशे के खिलाफ सख्त अभियान माना जाता है, लेकिन मैदानी हकीकत अलग है। आरोप है कि थाना प्रभारियों की लापरवाही से यह अभियान केवल औपचारिकताओं तक सीमित रह गया है। पुलिस अक्सर 5-10 सीसी नशीली दवा या थोड़ी-सी महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर लेती है, जबकि बड़े तस्कर बच निकलते हैं।

भाजपा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। भाजपा का आरोप है कि तस्वीरें सामने आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी चुप है, जिससे संदेह गहरा रहा है। भाजपा ने पूरे नेटवर्क की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

भाजपा का आरोप है कि तस्वीरें सामने आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी चुप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *