जाम गेट पर पर्यटकों और रसीद काटने वाले युवकों के बीच झड़प का वीडियो वायरल, डंडे से पर्यटकों को पीटा – देखे VIDEO

शहर के पास आने वाले पर्यटक स्थल जाम गेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के अपने हाथ में डंडे लिए लड़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे को गाली दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बेटमा से कुछ युवक घूमने आए थे। तभी उनका विवाद यहां मौजूद गेट पर रसीद काटने वाले युवकों से हो गया। तभी गेट पर काम करने वाले युवकों ने बेटमा से घूमने आए पर्यटक पर डंडे से मारपीट करना शुरु कर दी।

यहां मौजूद रसीद काटने वाले जीतू ने बताया कि स्पीड में एक युवक बुलेट लेकर आया और आगे जाकर एक शख्स को टक्कर मार दी। तभी यहां मौजूद काम करने वाले लड़कों ने उन्हें समझाया तो उल्टा उनसे लड़ाई करने लगा। इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद ग्रामीणों ने विवाद को शांत करवाया।

वीकेंड पर यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान कुछ लोग घाट के नीचे जाकर शराब भी पीते हैं। कई बार यहां पर शराब पीने के दौरान विवाद भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *