रतलाम की सड़कों पर कार से स्टंट करते इंदौर के युवाओं का वीडियो, कार की विंडो व छत पर बैठकर बेखौफ स्टंट करते आए नजर — देखें VIDEO

रतलाम की सड़कों पर कार से स्टंट करते इंदौर के युवाओं का वीडियो सामने आया है। वे कार की विंडो और छत पर बैठकर बेखौफ स्टंट करते नजर आए। गाड़ियों पर शादी के स्टिकर भी लगे थे।

युवाओं ने बीच सड़क पर कारें खड़ी कर दी। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई। गाड़ियों का तलाशते हुए पुलिस शादी समारोह स्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने सभी गाड़ियां जब्त कर ली।

हुड़दंग कर रहे युवक वाहनों में विंडो की सीट पर बैठे हुए थे।

स्टंटबाजी का ये वीडियो मंगलवार शाम 6.30 बजे का है। ये युवक आबकारी कंपाउंड में किसी शादी में बाराती बनकर आए थे। सभी गाड़ियां इंदौर पासिंग की है। शहीद चौक से लेकर आबकारी कंपाउंड व हाट रोड पर यह युवा खुले आम स्टंट करते नजर आए। राह चलते किसी ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस वाहनों को जब्त कर क्रेन की मदद से थाने ले आई।

युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो एएसपी राकेश खाखा ने अमले को इन युवकों की तलाश में लगाया। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया बल के साथ रात 9 बजे आबकारी कपाउंड क्षेत्र में पहुंचे। जिन कारों से स्टंट बाजी की जा रही थी उन्हें जब्ती में लिया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्टंट बाजी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखिए स्टंट बाजी की तस्वीरें…

गाड़ियों की विंडो से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते रहे युवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *