
गाजियाबाद पुलिस ने आज सोमवार को इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति से मोबाइल लूटने वाले आरोपित जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस बीच, कीर्ति से लूट का फुटेज सामने आया है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि करीब पांच सेकंड तक बदमाश ऑटो के साथ बाइक चलाते हुए कीर्ति से लूटपाट कर रहे हैं। एक सेकंड से भी कम समय में स्नैचिंग को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों से कीर्ति पांच सेकंड तक लोहा लेती रही। लूट में नाकाम होता देख मुठभेड़ में मारे गए जितेंद्र ने उसको ऑटो से खींच कर गिराया और मोबाइल लूट कर भाग गया।
घटना के 50 घंटे बाद छात्रा की मौत
उल्लेखनीय है कि एनएच-9 पर बेखौफ लुटेरों का शिकार बनी बीटेक छात्रा कीर्ति की करीब 50 घंटे तक चले उपचार के बाद आखिर मौत हो गई। ऑटो से गिराए जाने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी छात्रा का एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था।
