Teacher Fighting In Classroom: क्लासरूम में 2 टीचरों के बीच हो रही लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी लड़ाई के चलते बच्चे भी क्लासरूम से डर के मारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना 9 सितंबर को हुई है।
शिक्षकों का काम शित्रा देकर अपने छात्रों का जीवन बेहतर बनाने का होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिसमें दो शिक्षक क्लास के अंदर ही बच्चों के सामने बुरी तरह मारामारी करते नजर आए है। टीचरों को क्लास में लड़ता देख अफरातफरी मच गई है और स्टूडेंट्स भी क्लास से बाहर भागते नजर आ रहे हैं। क्योंकि दोनों ही शिक्षक बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में लड़ रहे होते हैं

बच्चों के सामने मारपीट कर रहे टीचर्स का वीडियो
क्लास में ही शुरू हो गई मारामारी…

इस वीडियो में क्लास के अंदर ही 2 टीचरों के बीच मारामारी शुरू हो जाती है। बच्चे जब अपनी डेस्क और सीट पर बैठे होते हैं। इसी दौरान एक सर अंदर आकर बैठ जाते हैं, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच क्लास लेने को लेकर विवाद होता है। जो देखते ही देखते किसी फिल्मों की लड़ाई में बदल जाते हैं। एक टीचर, दूसरे टीचर को उठाकर डेस्क पर फेंकता है।
तो बदले में वह भी उसे जमीन में गिराकर पीटता है। इस दौरान इन दोनों की लड़ाई छुड़ाने आया तीसरा शख्स भी इन्हें अलग करने की पूरी कोशिश करता है। मगर तब तक शिक्षकों का लड़ने का रिदम बन चुका होता है। मगर फिर भी तीसरा शख्स किसी तरह 2 टीचरों को अलग करता है और 1 मिनट 47 सेकंड की यह CCTV फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाता है।
पढ़ाने को लेकर विवाद…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के धारासीव हाई स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बच्चों के सामने लात-घूंसे तक पहुंच गया। डर के कारण छात्र कक्षा से भागते नजर आए। स्कूल बच्चों को सुरक्षा और शिक्षा देने का स्थान… pic.twitter.com/NmeR42rCMz
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) September 12, 2025
लोगों ने क्या कहा?
अगर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होता तो…??
— 🚩पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी 🚩 KRT (@khemeshwarpuri1) September 12, 2025
दो टीचरों के बीच क्लासरूम में ही बच्चों के सामने हुई लड़ाई की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में कड़ी आपत्ति जाहिर की है। जहां कुछ लोगों ने सरकारी से इस मामले पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड की है। वहीं कई यूजर्स इस बात पर चिंता जाहिर कर रहे हैं कि अगर क्लास में CCTV न लगा होता, तो शायद कभी पता ही न चलता कि क्या हुआ?