इस साल आईपीएल में गंभीर और विराट के बीच विवाद का ही असर है कि अब मामला इस स्तर तक पहुंच गया है
पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कैसा शीत-युद्ध चलता आ रहा है, इससे पूरा क्रिकेट जगत काफी है. और मामला इस हद तक पहुंच गया है कि अब क्रिकेट फैंस को जहां भी गौतम गंभीर दिखते हैं, तो वे उन्हें छेड़ने के लिए जोर-जोर से कोहली..कोहली चिल्लाने लगते हैं. और यह पल्लेकल में सोमवार को भारत और नेपाल के बीच मुकाबले में भी साफ तौर पर दिखा. श्रीलंका में स्टार-स्पोर्ट्स चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर जैसे ही दर्शकों के सामने से गुजरे, तो फैंस की भीड़ ने उन्हें चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. गंभीर पर नजर पड़ते ही जोर-जोर से कोहली..कोहली की आवाज गूंज उठी. उस समय गंभीर स्टेडियम से बाहर की तरफ जा रहे थे, लेकिन इसके बाद जो गंभीर ने किया, वह सभी को हैरान तो बहुत ज्यादा कर ही गया, वहीं उनकी यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब यह बात कहां जाकर रुकेगी, यह तो आने वाले समय में ही बता चलेगी, लेकिन फैंस और बाकी लोगों का गुस्सा जरूर देखने को मिल रहा है.
