
स्ट्रिया की राजधानी, विएना में सोमवार शाम को एक आतंकी हमला हुआ। कुछ आतंकियों ने राजधानी सहित कई शहर में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया आतंकवादी हमले के बाद पुलिस ने भी जोरदार कार्रवाई शुरू की है। वियना में यह हमला कोरोना वायरस लॉकडॉउन के ठीक पहले हुआ है। पुलिस ने अभी एक संदिग्ध आतंकी को घेर रखा है।
बताया जा रहा है कि पहला हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे एक सिनेगॉग के पास हुआ। हमलावर घातक राइफल से लैस थे। बताया जा रहा है कि एक आतंकी अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरे शहर को घेर लिया है। सीमा पर बहुत कड़ी जांच की जा रही है। यही नहीं बच्चों को मंगलवार को स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया है।
पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है। हालांकि उसके साथ दो आम नागरिक भी कार्रवाई में मारे गए। एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। वियना के मेयर ने बताया कि माइकल लुडविग ने कहा कि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने कुल 6 जगहों पर गोलीबारी की।
सिनेगॉग के पास कम से कम 50 राउंड गोलियां चली
ऑस्ट्रिया की मीडिया के मुताबिक सिनेगॉग के पास कम से कम 50 राउंड गोलियां चली हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे घृणित आतंकी हमला बताया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा है कि हम अपने देश में कठिन वक्त का सामना कर रहे हैं। हमारी पुलिस इस घिनौने आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को ढूंढ निकालेगी। आतंक के आगे हम कभी नहीं झुकेंगे और हम हर तरीके से यह लड़ाई लड़ेंगे।
चांसलर का कहना है कि जहां एक ओर पुलिस एंटी टेरर ऑपरेशन में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सेना को अहम इमारतों की सुरक्षा में लगाया गया है। विएना में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है। वियना के बाहर भी कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।