
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं. महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचलों को लेकर उनके ट्वीट और उनके गाए हुए गाने चर्चित होते रहे हैं. अमृता फडणवीस एक बार फिर चर्चा में आई हैं. उनके गाने का नया अल्बम आया है. उन्होंने इंटरनेट सेंशेसनल हिट ManikeMageHithe से प्रेरणा लेकर उसका हिंदी वर्जन लाया है. मानिके मागे हिते एक श्रीलंकन गाना है जो यू ट्यूब पर जबर्दस्त लोकप्रिय हुआ है. इसी गाने का हिंदी वर्जन गाकर अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट से शेयर किया है. इस गाने को अभी तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. अमृता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं.
यहां देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने ये मानिके हिते सॉन्ग को अमृता की आवाज में सुन कहा कि ये गाना वाकई अलग सकून देता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि संगीत का असल जादू यही है उसकी कोई तय सीमा नहीं होती. इसलिए ये लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है.
आपको बता दें कि अमृता को संगीत की दुनिया काफी पसंद है. उनके वीडियोज में उनका संगीत प्रेम साफ दिखता है. इसके पहले भी वो कई गानों में आवाज दे चुकी हैं. योहानी का ये गाना लोगों को इतना पसंद आया कि अब तक इसे सिर्फ यूट्यूब पर ही 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा कई लोग इस गाने को अपनी-अपनी भाषा में भी गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं.