Rare Picture: पेड़ पर एक साथ लिपटे दिखे तीन बड़े कोबरा सांप, वायरल तस्वीर देख ही सहम गए लोग

अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी वीडियोज और तस्वीरें देखने को मिलती है. जो आते ही वायरल हो जाती है. इंटरनेट पर जंगल से जुड़ी कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलती रहती है. जो आते ही छा जाती है आप सभी ने काफी सांप के वीडियोज और फोटोज देखी होंगी ये कुछ ऐसे होते हैं जिनको देखकर ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं लेकिन अब जो सामने आया है वो बेहद ही दिलचस्प है. ये तस्वीर सभी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है. दरअसल ये तस्वीर महाराष्‍ट्र के मेलघाट के जंगलों की है. जहां हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला है. वायरल हो रही फोटो में काले रंग के तीन कोबरा एक पेड़ एक दूजे से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस फोटो को देखने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए. असल में लोगों का हैरान होना वाजिब इसलिए था क्योंकि बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है. एक्सपर्ट  का कहना है कि ऐसे गहरे काले रंग के कोबरा  का दिखना वाकई में रेयर घटना है. ऐसे में अगर ये तस्‍वीरों में कैद हुए हैं, तो यह नजारा सच में काफी अनोखा है. वहीं स्‍थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में कोबरा , अजगर का देखा जाना भले ही आम है मगर तीन कोबरा का एक साथ दिखना काफी अनोखा है.

इस दुर्लभ नजारे को देखने के बाद तो कुछ लोग डर भी गए. आपको बता दें कि मेलघाट अमरावती  जिले में ही आता है. मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट पिछले 46 सालों से बाघों के संरक्षण और संवर्धन में खास भूमिका निभा रहा है. यहां कई तरह के वन्यजीव प्रजातियां पाई जाती हैं. यहां वनस्पति और जीव दोनों ही यहां पाए जाते हैं. मेलघाट का अर्थ होता है-घाटों का मिलन, यहां कई पहाड़ियां हैं. मेलघाट क्षेत्र को साल 1974 में बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *