12वीं मंजिल की बालकनी में लटककर एक्सरसाइज करता दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो , देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

दुनिया में हर शख्स को फिट रहना पसंद है. अब ये बात भी सभी को पता है कि फिट  रहने के लिए कसरत करना बहुत जरूरी होता है. वैसे तो कसरत फुर्सत में बड़े आराम के साथ की जाती है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जो कि अपनी जान जोखिम में डालकर भी एक्सरसाइज  करते हैं. जी हां, हाल में एक शख्स अपनी बहुमंजिला इमारत के 12वीं फ्लोर की बालकनी  में खड़ा होकर एक्सरसाइज करता दिखा. जिसके बाद इस वाकये का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर छा गया.

 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग बुरी तरह से डर गए. इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स सोसाइटी में 12वीं मंजिल  की बालकनी की रेलिंग के बाहरी हिस्से को पकड़कर एक्सरसाइज कर रहा है. ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों का सिर चकरा गया. असल में लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर जान खतरे में डालकर कौन ऐसा काम करता है. इसलिए इस वीडियो को देखकर कई लोग बुरी तरह से भड़क गए.

आपको बता दें कि ये मामला फरीदाबाद  सेक्टर 82  के ग्रैंडूयरा सोसाइटी की है, जिसके 12वें फ्लोर पर एक शख्स बेहद ही हैरतअंगेज तरीके से स्टंट  करते हुए एक्सरसाइज कर रहा है. इस घटना को किसी ने शूट कर लिया. तभी से ये मामला वायरल  हो गया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद युवक के परिजनों  ने माफी मांगी है.

इस वीडियो को देखकर हर कोई अपने दांतो तले उंगली दबा रहा है. वीडिययो में साफ दिख रहा है कि किस तरीके से यह शख्स बालकनी में लटककर एक्सरसाइज कर रहा है. शख्स की पत्नी के मुताबिक उसका पति मानसिक समस्या से जूझ रहा है, जिसके बाद महिला ने सोसाइटी की आरडब्ल्यूए से लिखित में माफी मांग ली है और साथ ही ऐसा दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *