विराट कोहली की बेटी की पहली झलक, मैच के दौरान अनुष्का संग नज़र आई वामिका – देखे तस्वीरें

विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ पर्शनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. विराट ने 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी और उनकी एक नन्ही सी बेटी वामिका (Vamika) भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. विराट और अनुष्का ने अभी तक बेटी वामिका का चेहरे नही दिखाया है. लेकिन अब विराट की बेटी की पहली झलक कैमरे के सामने आ गई है.

                           

सामने आई वामिका की पहली फोटो
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पहली बार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली  की बेटी वामिका की तस्वीर सामने आ गई है. वामिका की मां अनुष्का शर्मा  बेटी को गोद में लिए हुए है. ये पहला मौका है जब वामिका को कैमरे पर साफ-साफ देखा गया है.

                 

पिंक ड्रेस में दिखीं वामिका
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका  को लिए हुए खड़ी हैं, इस दौरान कैमरा उनकी तरफ आ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है और उनकी बेटी वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई. कुछ देर पहले ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पसंद भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का माता-पिता बने थे. बेटी वामिका  के पैदा होने की जानकारी क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए दी थी. इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *