
किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले को किराए पर दिया जा रहा है। इस घर को किराए पर लेने वाले दिग्गज कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर कुमार के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले को विराट कोहली लीज़ पर लिया है और वह यहां एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। रेस्टोरेंट का काम करीब करीब पूरा भी हो चुका है और आने वाले कुछ महीनों में ये शुरू भी हो जाएगा। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इसे कंफर्म करते हुए बताया है कि कुछ महीने पहले सुमित कुमार की (किशोर कुमार और लीना चंद्रावरकर के बेटे) विराट कोहली संग मुलाकात हुई थी। दोनों की रेस्टोरेंट और बंगले को किराए पर लेने की बातचीत हुई।
