एक तेरा नाम है सच्चा…’ गाना कही न कही उस मोमेंट पर फिट बैठता है। जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद अपने ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे होते हैं। जब रन मशीन ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर लौट रहे होते हैं, तो एक शख्स के हाथ से तिरंगा गिर जाता है। जिसे देखते ही विराट रुकते है और बिना 1 सेकंड लिए वो करते है, जो कोई भी देशभक्त करेगा।
विराट कोहली वायरल वीडियो (X)
इंडिया ने कोहली को जितना दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट ने भी उससे कुछ कम अपने देश को नहीं लौटाया है। टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 तक में विराट ने अपने प्राइम में जो क्रिकेट फैंस को खुशी दी है। वह हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए हमेशा यादगार रहेगी। देश का प्रतिनिधित्व (Represent) करते हुए अगर कोई उसे जिता रहा है, तो वह भी देशभक्ति ही होती है।
कोहली का देश से प्यार…

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 9 विकेटों की प्रचंड जीत के बाद जब खिलाड़ियों से मिल-मिलाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे होते हैं। तभी एक उत्साही फैन के हाथ से तिरंगा जमीन पर गिर जाता है। कोहली जैसे ही देखते है कि भारत का झंडा जमीन पर गिरा है। वह बिना शर्माएं तुरंत उस झंडे को उठाते है और फैन को पकड़ाकर तेजी में अंदर चले जाते हैं।
जहां पर झंडा गिरा वहां मूवमेंट इतनी तेज हो रही थी कि अगर कोहली चाहते तो तेजी में निकल जाते। लेकिन यह कही न कही उनका तिरंगे के प्रति सम्मान ही था। जिसके चलते वो वापस लौटे और बस दिल जीत लिया। जाहिरतौर पर कोहली का ये जेस्चर (इशारा) देखकर उस फैन को भी बेहग खुशी होती है। लेकिन यह वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल होता है, तो भारत की जनता को इससे और भी कई गुना ज्यादा खुशी होती है।
देश से प्यार करने वाले अपने…
विराट कोहली ने गिरते हुए तिरंगे झंडे को संभाल कर उठाया🔥
देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है ❤️pic.twitter.com/yDAOfcoqUS
— Vandana Meena (@vannumeena0) October 25, 2025
देशभक्ति जब खून में हो…

कोहली का देश के प्रति प्रेम और सम्मान देखने के बाद फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है। दूसरे यूजर ने कहा कि देशभक्ति उनके खून में है, सिर्फ खेल में नहीं। जब दिल में तिरंगा हो, हर काम महान बन जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विराट, विराट है उन्हें सैल्यूट है!