Virat Kohli के रेस्तरां में समलैंगिक को एंट्री नहीं? सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद आई यह सफाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  के रेस्टोरेंट One8 commune विवादों में घिर गया है. दरअसल, विराट कोहली के रेस्तरां One8 commune पर LGBTQIA+ ग्रुप ने समलैंगिकों को लेकर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ है और वहीं अब रेस्तरां की ओर से सफाई जारी की गई है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया कि विराट कोहली के पुणे, दिल्ली और कोलकाता में चलने वाले One8 Commune नाम के रेस्तरां में समलैंगिकों को एंट्री नहीं दी जा रही है।

बता दें कि Yes, We Exist ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट कर विराट कोहली के रेस्तरां पर आरोप लगाए हैं। ग्रुप के आरोपों के मुताबिक रेस्तरां के जोमैटों पर लिस्टिंग में लिखा गया है- ‘स्टैग्स आर नॉट अलाउड।’

‘यस, वी एग्जिस्ट’ ग्रुप के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, ‘हमने उन्हें दो हफ्ते पहले मैसेज किया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हमने पुणे की शाखा में फोन किया तो उन्होंने पुष्टि की कि सिसजेंडर हेट्रोसेक्सुअल कपल या सिसजेंडर विमेन, गे कपल और गे पुरुषों के ग्रुप को आने की इजाजत नहीं है। ट्रांसविमेन को उनके कपड़ों के आधार पर आने की इजाजत दी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके बाद में One8 Commune के इंस्टाग्राम पर आरोपों का जवाब दिया गया है।

One8 Commune ने अपनी सफाई में कहा कि हम सभी लोगों का बिना किसी भेदभाव के स्वागत और सम्मान करते हैं, जैसा कि हमारा नाम है हम सभी समुदाय की सेवा में हमेशा आगे हैं। इंडस्ट्री के चलन और सरकारी नियमों के अनुरुप, हमारे यहां पर स्टैग एंट्री पर रोक है। इसका मतलब ये नहीं है कि हम किसी भी समुदाय के खिलाफ हैं या फिर किसी का अपमान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *