
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 में 53वें मैच में जीवन की एक नई पारी शुरू की। दीपक ने दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को भरे स्टेडियम में प्रपोज किया। दरअसल जब पंजाब से चेन्नई की टीम मैच हारी तो दीपक दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड के पास गए और उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रोपज किया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. दीपक की गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. बता दें कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड को प्लेऑफ के मैच के दौरान प्रपोज करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंन धोनी से बात की थी. लेकिन माही ने दीपक को लीग मैचों के दौरान ही ऐसा करने को कहा, जिसके कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर अंगूठी पहनाई. आकाश चोपड़ा ने दीपक के प्रपोजल के पीछे की कहानी का खुलासा मैच के बाद होने वाले चैट शो के दौरान किया.
बता दें कि पंजाब किंग्स ने कप्तान केएल राहुल की नाबाद 98 रन की अर्धशतकीय पारी से गुरूवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में 42 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी.
चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के 55 गेंद में 76 रन की पारी से छह विकेट पर 134 रन ही बनाये थे. पंजाब किंग्स ने राहुल की पारी से इस लक्ष्य को 13 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर हासिल कर लिया.