
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बेहतरीन डांसर हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस से एक अलग पहचान बनाई है. ऋतिक रोशन के डांस के सेलेब्स भी काफी दीवाने हैं. वहीं, एक्टर सोशल मीडिय पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपने ट्विटर हैंडल से वायरल वीडियो शेयर करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन ने ट्विटर से एक और वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है. इस वीडियो में असम के एक डॉक्टर ने कोरोना मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए फिल्म वॉर के घुंघरू टूट गए सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया। डॉक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।हालांकि, खास बात यह है कि डॉक्टर पीपीई किट पहनकर डांस कर रहा है.
एक्टर ऋतिक रोशन ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मेरे कोविड ड्यूटी क्लीग से मिलिए डॉक्टर अरूप सेनापति, यह ईएनटी के सर्जन हैं, सिलचर मेडकिल कॉलेज असम में. यह कोविड के मरीज के सामने डांस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए.” वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, “डॉ. अरूप से कहिए कि मैं असम में किसी दिन उनके स्टेप्स को सिखूंगा और उन्हीं की तरह अच्छा डांस करूंगा.”
ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेटं कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. जिसमें आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म ‘वॉर’ थी. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर (War)’ ने तो 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.