
सिवनी जिले में दर्ज किया गया 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप..
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र एवं नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलाजी से प्राप्त जानकारी अनुसार 22 नवम्बर 2020 प्रातः 01:45 बजे सिवनी में 22.10 उत्तरी अक्षांश 79.55 पूर्वी देशांतर के निकट 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। जिसका एपीसेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है।
जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं। सभी वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए सभी सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।