
बेल्जियम ?? और जर्मनी ?? मै बारिश का तूफ़ान लुइक , लीज , हास्लट मै बाढ़ के हालात
यूरोप के देशों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. विनाशकारी बाढ़ ने कई गांवों को तहस-नहस कर दिया है. आपदा में यूरोप में कम से कम 150 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में ज्यादातर बेल्जियम और पश्चिमी जर्मनी के हैं. पश्चिमी जर्मनी में शुक्रवार को मलबा हटाने के दौरान भी कई लोगों के शव मिले हैं. कुछ इलाकों में सड़कें और घर पानी में डूब गए, जबकि बाढ़ का पानी गुजरने के बाद भीगी सड़कों पर भारी संख्या में कारें पलटी हुई दिखीं. कुछ जिले पूरी तरह से कट गए.