Live TV Debate के दौरान महिला गेस्ट को नहीं मिला बोलने का मौका, तो बीच में उठकर करने लगी डांस और फिर… – देखें मजेदार Viral Video

दुनिया में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा घटित होता है जो सोशल मीडिया  पर खूब वायरल भी होता है. कभी रिपोटर्स के कारनामे तो कभी लाइव डिबेट में कुछ अजीबोगरीब सा होना जो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देता है. आप सभी को बता दें इंटरनेट पर ऐसी वीडियोज की भरमार है जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. आप सभी को बता दें ऐसे वीडियोज आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. अब इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक महिला पैनलिस्ट को लाइव डिबेट के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद उसने बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया.

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला पैनलिस्ट को लाइव डिबेट के दौरान जब बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा था, तो उसने बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरु कर दिया और अजीबोगरीब चेहरे भी बनाने लगी. जिससे कि लोगों का ध्यान उसकी ओर जा सके.

जैसे ही पैनलिस्ट बोलने की कोशिश कर रही थी, समाचार एंकर और बहस में भाग लेने वाले दूसरे गेस्ट ने उसे रोक दिया, इस वजह से लोगों का द्यान अपनी ओर खींचने के लिए उस महिला गेस्ट के पास दूसरा कोई तरीका नहीं बचा तो उसने लाइव डिबेट के बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरु कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *