चोरी करने के बाद नजर गई कैमरे पर, इसके बाद चोर ने जो किया देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप – देखे Funny Viral विडीओ

दुनिया में रोजाना हजारों-लाखों डकैती और चोरी की घटनाएं होती हैं. लेकिन कुछ चोर कैमरे पर ऐसी हरकत करते पाए गए हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चोर का वीडियो  वायरल हो रहा है जिसे देखकर गुस्सा आने के बजाए आपको हंसी  आ जाएगी. लोग चोरों की पहचान करने के लिए आजकल घरों, ऑफिस और कई स्टोर में सीसीटीवी  कैमरे लगाकर रखते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा है कि आप अपना पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या है इस वीडियो में.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टोर है जहां बहुत सी चीजें रखी हैं. तभी वहां एक चोर आता है. वह स्टोर में से चुपचाप एक सामान उठा लेता है और आगे बढ़ने लगता है. तभी उसकी नजर ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे  पर पड़ती है. चोर सतर्क हो जाता है और फिर ब्रेक डांस करने लगता है. अपने टीशर्ट में छुपे पैकेट को निकालकर ब्रेक डांस  करता हुआ चोर वापस रख देता है. इस वीडियो को देखकर किसी की भी हंसी निकल जाएंगी.

देखें वायरल वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर CCTV Camera देखकर पैकेट को वापस उसी जगह पर रख देता है. बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम  पर tyrese नाम के अंकाउट से शेयर किया गया है. यह 16 सेकेंड का वीडियो वायरल हो चुका है. इसे अब तक 6 लाख 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो को देखकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *