
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने गई बाइक दिखाई दे रही है. कुछ ही देर में ये बाइक हादसे का शिकार हो जाती है. ये वीडियो इस कदर भयावह है कि अगली बार पेट्रोल पंप पर जाने से पहले भी आप दो बार सोचेंगे.
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार अपने साथ एक और शख्स को लिए हुए गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए जाता है. गाड़ी में तेल पड़ जाने के बाद जैसे ही बाइक आगे बढ़ाते हैं. तभी बाइक पंप के पाइप में ही फंस जाती है. इस पाइप को वापस से पंप में लगाने के लिए जैसे ही बाइक पर पीछे बैठा शख्स उतरता है तो हल्का सा धुंआ निकलता है और बाइक में एकदम से आग लग जाती है और पलक झपकते ही बाइक आग का गोला बन जाती है और उसपर बैठा शख्स उसकी चपेट में आ जाता है.
बाइक के पीछे बैठा शख्स ये मंजर देखत ही वहां से दूर भाग जाता है. पंप के आस-पास से गुजर रहे लोग भी वहां जमा होने लगते हैं. आग पेट्रोल पंप मशीन को भी अपनी चपेट में ले लेती है. वायरल हो रहा ये वीडियो पेट्रोल पंप पर लगी सीसीटीवी फुटेज का है. ये वीडियो कबका है और कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
पेट्रोल पंप पर बेहद ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है. लेकिन अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. पेट्रोल पंप पर इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए-सिगरेट/बीड़ी न पिएं.
माचिस या लाइटर का इस्तेमाल न करें.
मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें.
इंजन को बंद करके रखें, पेट्रोल भरवाने के बाद आगे बढ़कर खुले एरिया में ही बाइक स्टार्ट करें.
पेट्रोल पंप पर न ही कुछ खाएं न ही पिएं.