ड्राइवर को आया चक्कर पेट्रोल पंप पर घुसता चला गया ट्रक, CCTV में रिकॉर्ड हुआ भयंकर नजारा – आप भी देखें वायरल वीडियो

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी सड़क हादसे पर बने इस कहावत को ये घटना बिल्कुल सच साबित करते हुए दिख रही है। दरअसल, हाल ही में एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जो कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे-सतारा हाइवे (Pune-Satara Highway) पर था. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज (cctv) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया (social media) यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं.

 

वीडियो (viral video) में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल पंप (petrol pump) पर डीजल भरवाने आए ट्रक ने पहले से तेल भरवा रही जीप को पीछे से टक्कर मार दी और उसके बाद खुद ही पेट्रोल मशीन (petrol pump accident) को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया, इसके बाद जो हुआ वो आप खुद ही देख लीजिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक ट्रक के चालक ने पेट्रोल पंप पर तांडव मचा दिया. घटना 22 अप्रैल को सुबह करीब 9.30 बजे हुई जब हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर ट्रक पलट गया.

बताया जा रहा है कि, चालक का ट्रक पर से संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह हादसा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रक तेल भरवा रही जीप को टक्कर मारते हुए आगे पेट्रोल पंप के मशीन को उखाड़ते हुए चला जाता है. वो तो यह गनीमत रही कि, जीप में बैठे शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई और न ही पेट्रोल पंप पर आग लगी. वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *