
कहते हैं कि बॉलीवुड में हर खास मौके के लिए कोई ना कोई गाना मिल ही जाता है। वहीं, इन गानों की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हाल ही में इसका नजारा टोक्यो ओलंपिक्स में देखने को मिला, जब इजराइली स्विमर्स ने माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए एक बॉलीवुड के एक सुपरहिट गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं, इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स को इजराइली स्विमर्स के गाने की च्वाइस पसंद आई है।
ट्विटर पर टोक्यो ओलंपिक 2020 का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इजराइली स्विमर्स माधुरी दीक्षित के गाने ‘आजा नचले’ पर ग्रेसफुल परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. बॉलीवुड के हिट गाने पर ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इसके लिए टीम इजराइल को बहुत-बहुत धन्यवाद!!! आपको पता नहीं है कि मैं यह सुनने और देखने के लिए कितना उत्साहित थी !! आजा नचले.’
जानकारी के लिए बात दें, भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुल 5 मेडल जीते हैं. हाल ही में बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता और मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता. मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था. इसी कड़ी में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने देश के लिए कांस्य पदक जीता. वही रवि कुमार दहिया ने जीता सिल्वर मेडल।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में 1980 के बाद पहली बार कोई पदक हासिल किया है। भारत इस मैच में एक समय 1-3 से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद उसने जबरदस्त वापसी कर जीत दर्ज की। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे। रुपिंदर पाल सिंह, हार्दिक और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।