Messi और बार्सिलोना का छूटा साथ, तो रोने लगे दिग्गज फुटबॉ़लर, बोले- कभी ऐसा नहीं सोचा था- देखे Video

लियोनेल मेसी ने आज 21 साल बाद अपने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह दिया. बार्सिलोना के खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के दौरान आज वह भावुक हो गए. मेसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि ऐसा भी दिन आएगा जब मुझे इस क्लब से अलग होना पड़ेगा. लियोनेल मेसी जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उनके पास बार्सिलोना के लिए जीती हुईं उनकी ट्रॉफियों भी थी.

 

लियोनेल मेसी ने अपने बयान में कहा कि, जब ऐसा हुआ तो मानों लगा कि मेरा खून ठंडा गो गया है. यह सही में काफी मुश्किल भरा है. मैं अभी भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहा हूं. मेसी ने कहा कि वो इस साल नहीं लेकिन अगले साल जाना चाहते थे. इस शहर और इस क्लब में उन्हें बहुत प्यार दिया है. बता दें कि लियोनेल मेसी ने आखिरी बार 2017 में बार्सिलोना के साथ 555 मिलियन यूरो (करीब 4910 करोड़ रुपए) का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था.

 

मेस्सी ने कहा कि उन्हें यह सुनकर दुख हुआ कि स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण क्लब के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास था कि मैं क्लब के साथ बना रहूंगा, जो मेरे घर जैसा है. मेस्सी ने बार्सीलोना के साथ सफलता की नयी ऊंचाइयों को छुआ है.

उन्होंने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते. मेस्सी 672 गोल के साथ बार्सीलोना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी है. उन्होंने क्लब के साथ 778 मैच खेले, जो एक रिकॉर्ड है. वह 520 मैचों में 474 गोल के साथ स्पेनिश लीग में भी शीर्ष स्कोरर भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *