
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी टेंशन में आ जाएगा. खासतौर पर माता-पिता ये वीडियो देखने के बाद अपने बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं. रोंगटे खड़े कर देने और दिल की धड़कनों को तेज कर देने वाले इस वीडियो में दो छोटे बच्चे 22 मंजिला इमारत के टॉप पर खड़े होकर इधर-उधर छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान दोनों बच्चे बेखौफ नजर आ रहे हैं और मजे लेते हुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहे हैं। गनीमत ये रही कि इस दौरान दोनों बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और प्रॉपर्टी स्टाफ ने दोनों को सकुशल नीचे उतारा। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया। देखें वीडियो…
दिल दहलाने वाला वीडियो:-तो वीडियो में आपने देखा किस तरह इतनी ऊंचाई पर दोनों बच्चे मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को ‘Sputnik’ ने शेयर किया है। अलग-अलग जगहों पर वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है और कुछ लोग उनके माता-पिता को भी दोषी मान रहे हैं।