
निया के कई देशों में कोरोना का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। अमेरिका में भी कोरोना का टीकाकरण शुरू हो गया है। हाल ही में अमेरिका में एक अस्पताल की नर्स मैनेजर कोरोना वैक्सीन लेने के कुछ मिनटों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गईं. फाइजर बायोएनटेक की कोविड 19 वैक्सीन लेने के बाद टिफेनी डोवर नाम की ये नर्स मैनेजर लाइव कैमरों के सामने ही संतुलन खोकर गिर पड़ी जिसके बाद उन्हें वहां मौजूद डॉक्टर्स ने संभाला. सोशल मीडिया पर ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा हम उत्साहित हैं
टिफेनी अमेरिका के शहर टेनेसी में स्थित सीएचआई मेमोरियल अस्पताल में प्रेस क्रांफ्रेंस कर रही थीं। वैक्सीन लेने के कुछ देर बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देने शुरू किए। इस वीडियो में टिफेनी कह रही हैं कि इस वैक्सीन को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने शुरू हो गए।
कुछ देर बाद टिफेनी इस वीडियो में असहज दिखने लगती हैं और कहती हैं कि मुझे चक्कर आ रहे हैं। इतना कहते ही टिफनी अपना संतुलन खो बैठती हैं। हालांकि डॅाक्टर्स का कहना है कि उनका बेहोश होना कोरोना वैक्सीन से जुड़ा हुआ नहीं है। डॅाक्टर्स के अनुसार टिफनी जब बहुत ज्यादा दर्द महसूस करती हैं तो वो बेहोश हो जाती हैं।
ब्लूयटीवीसी-9 के साथ बातचीत में टिफनी ने कहा कि उन्हें अचानक से महसूस हुआ कि वो उस स्थिति में हैं, जब उनकी हालत खराब हो जाती है। हालांकि अब टिफनी बिल्कुल ठीक महसूस कर रही हैं और उनके हाथ का दर्द भी चला गया है।
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार कई तरह की वैक्सीन की वजह से बेहोशी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर दर्द या बैचेनी की वजह से बेहोशी की समस्या होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना वैक्सीन लेने के 17 मिनट बाद टिफेनी बेहोश हो गई थीं।