इस दिग्गज बॉलीवुड एक्टर के बेटे की हवाई जहाज के पायलट संग हुई तीखी बहस, बोले- ‘हल्के में नहीं लूंगा मामला’,जमकर हुई बहस का VIDEO हुआ वायरल – देखे विडीओ

बॉलीवुड अभिनेता और राज बब्बर  के बेटे आर्य बब्बर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में आर्य ब्लैक कलर के टीशर्ट में मुंह पर मास्क लगाए यात्रियों से भरे हुए ऐरोप्लेन में नजर आ रहे हैं. आर्य का मजाक करना पायलट को पसंद नहीं आया तो उन्हें कॉकपिट में बुलाया गया, जहां पायलट और आर्य के बीच जोरदार बहस होती है. आर्य ने इस वीडियो को खुद बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

आर्य बब्बर का पायलट के साथ जोरदार बहस
आर्य बब्बर ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर कर आर्य ने लिखा है ‘सेंसिटिव पायलट, Go Air लोगों के हंसने पर भी फाइन लगाता है’. वीडियो में आर्य सबसे पहले लोगों को हाय-हैलो करते हुए बताते हैं कि ‘मैं इस फ्लाइट में हूं और मैंने एक जोक क्रैक किया है जो पायलट को पसंद नहीं आया है. इसी बीच एक एयरहोस्टेज नजर आती हैं, जो कहती हैं कि ये allow नहीं है तो आर्य कहते हैं कि जोक करना allow नहीं है. इसके बाद पायलट के पास पहुंचते हैं और कहते हैं कि जी सर बताइए. पायलट पूछते हैं कि आपने हमारा मजाक उड़ाया?

आर्य बब्बर का जोक पायलट को पसंद नहीं आया
आर्य बब्बर रिप्लाई देते हैं कि नहीं, मैं अपने फ्रेंड के साथ मजाक कर रहा था. इस पर पायलट ने कहा कि ‘अच्छा मैंने कुछ और सुना’. आर्य पूछते हैं कि ‘आपने क्या सुना’, पायलट रिप्लाई देते हुए कहते हैं कि ‘मैंने सुना कि ये प्लेन चलाएगा?’ इस पर आर्य बोलते हैं ‘नहीं मैंने ये नहीं कहा, मैं तो अपने फ्रेंड से बोला था कि भाई ये अभी आए हैं क्या?’ इसमें कुछ गलत है. इस पर पायलट ने कहा कि ‘नहीं मैं बस यही जानना चाहता था कि आपने क्या बोला?’

आर्य बब्बर का वीडियो VIRAL हो रहा
आर्य बब्बर पायलट से पूछते हैं कि क्या इसमें कुछ गलत था?, पायलट ने बोला, ‘नहीं गलत नहीं पर ये अच्छा नहीं लगता’. आर्य ने कहा कि ‘क्या आप अपना पॉवर इस तरह से यूज करना चाहते हैं? क्या जोक मारने में कोई दिक्कत है?’ पायलट रिप्लाई देते हैं कि ‘अगर आपको कोई दिक्कत हैं मुझसे कहना चाहिए’, दोनों के बीच नोंक-झोंक का ये वीडियो 2 दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *