महिला सब इंस्पेक्टर की गुंडई का Video वायरल, बुजुर्ग ससुर को जड़े कई थप्पड़ , पिटाई करते हुए CCTV में कैद – देखे विडीओ

दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अपने बुजुर्ग ससुर की पिटाई करती सीसीटीवी में कैद हुई. इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे वर्दी के गुमान में महिला ने अपने ससुर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. वो भी लोकल पुलिस की सामने ही. इस दौरान दिल्ली पुलिस भी तमाशा देखती रही, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया.

 

यह घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की है और महिला एसआई डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है. सीसीटीवी फुटेज में महिला सब इंस्पेक्टर (पीले रंग के ड्रेस में) के साथ दिख रही महिला इसकी मां है, जो बेटी का साथ देने उसके साथ पहुंची थी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपति का अपनी बहू के साथ कोर्ट में केस चल रहा है. आरोप है कि रविवार को महिला पुलिसकर्मी अपनी मां के साथ आई और ससुर के साथ मारपीट की.

फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस कर्मी पर कोई एक्शन नही लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *