
दिल्ली-एनसीआर में स्थित फरीदाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या एक मां ऐसा भी कर सकती है। यह हैरान करने वाली तस्वीरें फरीदाबाद में खूब वायरल हो रही हैं, जिसमे एक मां ने खुद अपने बेटे को साड़ी से बांध कर दसवें फ्लोर से 9वें फ्लोर पर लटका दिया. गनीमत रही कि कोई चूक नहीं हुई और बच्चे को सही सलामत ऊपर खींच लिया गया. अगर थोड़ी भी चूक होती, तो बच्चे की जान जा सकती थी.
घटना फरीदाबाद के सैक्टर 82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी की है. बता दें कि महिला दसवीं मंजिल पर रहती है जिसका कोई कपड़ा उसके नीचे वाले फ्लोर पर गिर गया था और उस फ्लोर का ताला लगा हुआ था जिसके चलते महिला वहाँ से जाकर उस कपड़े को नहीं ला सकती थी जिसके बाद उस महिला ने अपने बेटे को एक साड़ी से बाँध कर कपड़ा लेने के लिए नीचे लटका दिया जिसकी वीडियो सामने वाले फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने बना लिया जो वायरल हो रही है। वहीं इस मामले में अब महिला अपने किए पर पछतावा कर रही है।
सोसायटी में रहने वाले परवीन सारस्वत ने बताया कि यह घटना 6 या 7 तारीख की है. उस महिला ने साड़ी लेने के लिए किसी से कोई संपर्क नहीं किया और सेल्फ डिसीजन लिया जो खतरनाक साबित हो सकता था. फिलहाल बिल्डिंग की तरफ से महिला को ऐसा करने पर नोटिस दिया गया है.