कपड़े की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित बाइक, बाल-बाल बचे लोग, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना – देखें Shocking विडीओ

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपने बाइक के कई वीडियोज देखे होंगे. इनमें से कुछ को देखकर आपकी हंसी छूटी होगी, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिनपर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कभी-कभी तो अजीबोगरीब घटना भी घट जाती है. अब इसी क्रम में एक और वीडियो सामने आया है, जो मजेदार होने के साथ-साथ हैरान कर देने वाली घटना भी है. ये वीडियो तेलंगाना की एक दुकान का है, जहां मजेदार किस्सा हो जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के अंदर चार लोग बातें कर रहे होते हैं. कुछ ही पल बाद एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुकान में प्रवेश करती है और सीधे दुकान में बात कर रहे लोगों की तरफ आती है. गनीमत यह है कि समय रहते चारों लोग वाहन के सामने से हटने में सफल हो गए. हालांकि, टक्कर लगने के बाद बाइक सवार शख्स दुकान के काउंटर की तरफ जाकर गिरता है. लेकिन कुछ सेकंड बाद वो उठ जाता है और बाहर निकल जाता है.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत चार लोगों के दुकान के अंदर बैठकर बातचीत करने से होती है. एक पल बाद ही, अनियंत्रित बजाज पल्सर मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में दुकान में घुसती है, और सीधे लोगों की ओर बढ़ती है. गनीमत यह रही कि समय रहते चारों लोग बाइक से बचने में सफल हो गए. हालांकि, टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर काउंटर के दूसरी ओर गिर पड़ा. वीडियो में उसे बुरी तरह से गिरते हुए दिखाया गया है, लेकिन इतनी बुरी घटना के बाद भी वहां मौजूद लोगों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.

ये घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के रावीचेट्टू बाजार में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है.सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के ऑडियो से पता चलता है कि दुर्घटना मोटरसाइकिल के ब्रेक फेल होने की वजह से हुई थी. जो शख्स बाइक पर सवार था, उससे पूछा गया कि क्या हुआ और उसने गलती मानते हुए कहा कि ब्रेक फेल हो गया था. फिलहाल, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *