मंत्रोच्चार और मोदी-मोदी के नारे… इटली की धरती पर कुछ यूं हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत – देखे विडीओ

पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 देशों के नेताओं की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंच गए। इस दौरान उनका भारतीय समुदाय के लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। यही नहीं भारतीय समुदायों के लोगों ने शिव तांडव स्तोत्र गाया और ऊं नम: शिवाय के जयकारे लगाए।इस बीच लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे.

 

जी-20 के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम में कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों से वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को पटरी पर लाने की चर्चा करेंगे. इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के आमंत्रण पर पीएम मोदी 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी की यात्रा पर हैं.

कोविड-19 महामारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार किसी शिखर सम्मेलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने रोम पहुंचे हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा था कि जी-20 की बैठक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को समावेशी व सतत तरीके से मजबूती देने के उपायों पर चर्चा का मौका प्रदान करेगी. जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी अन्य सहयोगी देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति की समीक्षा करेंगे.

जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी 31 अक्टूबर को ग्लासगो के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह 26वें कांफ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी-26) में विश्व नेताओं के शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकारों के मुखिया पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई विषयों पर चर्चा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *